बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: कस्बे के राधाकांत मंदिर पर शनिवार से रामलीला मेला की तैयारियां शुरू हो गईं। मेले के लिए दो चरखी झूले और एक नाव झूले की लाइटें पहुंच गईं। आठ अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। श्री रामलीला कमेटी मंदिर श्री राधाकांत महाराज के तत्वावधान में इस वर्ष भी गत वर्षों की तरह श्री रामलीला महोत्सव एवं विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। मेला आठ से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा। मेला में अवध बिहारी आदर्श रामलीला मंडल एवं नाट्य कला परिषद अयोध्या (फैजाबाद) द्वारा स्टेज पर धार्मिक ड्रामा एवं थियेट्रिकल रामायण का मंचन किया जायेगा। श्रीराम बारात 14 अक्टूबर को मंदिर से बड़ी धूमधाम से निकलेगी, जिसमें काली अखाड़ा, बैंड-बाजे और झांकियां शामिल रहेंगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गदरपुर में निकाली गई राम ध्वज यात्रा 19 ...