Badaun News: राजा दशरथ के मरण का मार्मिक मंचन
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बिल्सी। मेला ग्राउंड पर चल रहे रामलीला अयोध्या के राजा दशरथ के मरण की लीला का कलाकारों ने मार्मिक मंचन किया। राजा दशरथ की पुत्र वियोग में व्याकुलता और उनके प्राण त्यागने के प्रसंग ने रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने के बाद राजा दशरथ पुत्र वियोग में व्याकुल रहने लगे। उन्हें बार-बार श्रीराम की याद सताने लगी। राम के वन जाने के दुख में राजा दशरथ की हालत लगातार बिगड़ती गई। अंततः पुत्र वियोग में उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। कलाकारों ने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। राजा दशरथ के मरण का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.