बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बिसौली। क्षेत्र का गांव राजा की सीकरी कभी अपनी ऐतिहासिक विरासत, अनुशासन और आपसी सौहार्द के लिए जाना जाता था। ब्रिटिश हुकूमत के दौर में भी इस गांव की पहचान राजा ईश्वरी सिंह की रियासत के रूप में होती थी। मंगलवार को सरकारी जमीन पर बाबा साहब की मूर्ति स्थापना के नाम पर साइड की करीब सात बीघा जमीन पर कथित अवैध कब्जे को रोकने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हुए पथराव तथा सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की घटना ने गांव की पुरानी पहचान को झकझोर दिया। बताया जाता है कि स्वर्गीय राजा ईश्वरी सिंह की रियासत का रसूख आजादी के बाद भी जिले में महत्वपूर्ण रहा। गांव के सामाजिक और आपसी विवादों के अनेक मामले राजा साहब के दरबार में ही तय होते थे। सभी जाति और धर्म के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते थे।

राजा ईश्वरी सिंह और उनकी विरासत र...