बदायूं, जुलाई 30 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। मरीजों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सराहनीय कदम उठाया है। इसके तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ का किया गया है। इस केंद्र के शुभारंभ से मरीजों को यहां 50 से 90 फीसदी सस्ती दवाएं मिलेंगी। इससे मरीजों के तीमारदारों को अब जरूरी महंगी दवाओं के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में खुले अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका संचालन एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। यह संस्था भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह भारत सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य कैंसर, हृदय रोग सहित अन्य गंभीर बीमारिय...