बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बदायूं। रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदायूं पहुंचे। हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र में बदायूं-कादरचौक रोड पर बिचौला गांव के पास हुआ। फर्रुखाबाद जिले के मेरपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज गांव निवासी प्रभात चौहान पुत्र महेश चंद्र सिंह बाइक से बहजोई जा रहे थे। उन्हें अपनी बहन माधुरी के यहां पहुंचकर रक्षाबंधन पर राखी बंधवानी थी। प्रभात दो भाइयों में बड़े थे और खेती करते थे। यह भी पढ़ें- हादसे ने छीना भाई, बहन इंतजार करती रह गई बिचौला गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रभात की मौके पर ही मौत ह...