Badaun News: रहेड़िया में फैला बुखार, संदिग्ध डेंगू से युवती की मौत
बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव रहेड़िया में पिछले काफी दिनों से फैला बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के कई मरीजों को निजी पैथोलॉजी लैब पर जांच के बाद डेंगू संक्रमित बताया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी मरीज को डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है। गांव में डेंगू की चपेट में आई युवती की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। युवती की मौत के बाद गांव में बुखार को लेकर दहशत फैल गई है। गांव रहेड़िया में पिछले कई दिनों से बुखार के तमाम मरीज सामने आ रहे हैं। गांव में बुखार के मरीजों में डेंगू को लेकर असमंजस है, क्योंकि यहां निजी पैथोलॉजी लैब पर जांच कराने पर बुखार के कई मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उस रिपोर्ट को मानने के लिए तैयार नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आरडीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.