बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले से कालाबाजारी कर रात्रि में दूसरे जनपद के लिये ले जायी जा रही यूरिया के मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर थाना बिनावर पुलिस ने दो के खिलाफ आवाश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने 22 अक्टूबर को बरेली जिले के सीमावर्ती ग्राम मुझियाना के पास बदायूं से बरेली की ओर जा रहे पिकअप को पकड़ा था। जांच करने पर वाहन में 89 बोरी अनुदानित यूरिया लदी पाई गई। वाहन चालक विजय सिंह पुत्र छिद्दालाल (निवासी ग्राम झिझरी, तहसील आंवला, जनपद बरेली) से जब इस यूरिया से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गये, तो वह कोई भी अभिलेख दिखाने में पूरी तरह असमर्थ रहे। पूछताछ में चालक ने कुबूल किया कि वह यह यूरिया बदायूं के एक विक्रेता से लेकर बरेली जा रहा था। चालक...