बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थियों को अब उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर अपना रोल नंबर लिखना होगा। बोर्ड ने मुख्य पृष्ठ के साथ अंदर के सभी पन्नों पर अनुक्रमांक दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नए निर्देश के मुताबिक परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ के अलावा प्रत्येक पन्ने पर निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर लिखना होगा। इसका उद्देश्य उत्तर पुस्तिकाओं के पन्नों की अदला-बदली और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाना है। ...