बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए अंतिम सूची में जिले के 103 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। इसके बाद बोर्ड ने इन केंद्रों को लेकर आपत्ति मांगी। 28 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे तक 79 कॉलेज के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से आपत्ति दर्ज कराईं। अंतिम सूची को लेकर ज्यादातर आपत्तियां दूरी को लेकर आयीं हैं, इसके अलावा कुछ ने परीक्षा केंद्र बनवाने तो कुछ ने केंद्र कटवाने की बोर्ड से मांग की है। परिषद के पोर्टल से आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय को मिल गई हैं। अब इन आपत्तियों की जांच तहसील स्तरीय समिति करेगी। यह समिति जांच रिपोर्ट डीएम की अध्यक्षता में जिला पर आयोजित बैठक में रखेगी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: परीक्षा केन्द्रों पर पर भेज दिए गए क्षमता से अधिक परीक्षार्थी जिला स्तरीय समिति द्वार...