Badaun News: युवती से मोबाइल पर बात बनी फायरिंग की वजह, तीन पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 28 -- Badaun News: बदायूं। सफाईकर्मी के परिवार की युवती से मोबाइल पर बातचीत और व्हाट्सएप चैटिंग का विरोध करना भारी पड़ गया। रंजिश में तीन युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सफाईकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोटा स्टैंड का है। थाना क्षेत्र के रोटा गांव के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार की एक युवती से गांव का रहने वाला गोलू पुत्र राहुल उर्फ टिंकू मोबाइल पर बातचीत करता था और दोनों के बीच व्हाट्सएप चैटिंग भी होती थी। तीन दिन पहले उसने इसका विरोध करते हुए दोनों को समझाया था। आरोप है कि इसी बात से गोलू रंजिश मानने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.