बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसियों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक 30 अक्टूबर की शाम वह छत पर पक्षियों को दाना खिला रही थी। इसी दौरान पड़ोस की महिला ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर महिला और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान युवती के साथ अभद्रता भी की गई। गर्दन और हाथ में चोटें आईं। बहन ने उसे बचाया। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि तहरीर पर युवती का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Banda News: बेवा को घर में घुसकर पीटा यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लाठी-डंडों से महिला को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...