बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: शरह बरौलिया के जंगल में प्रेमी प्रेमिका से मारपीट, लूटपाट एवं प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज और मेडिकल कराने के बाद घर भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। मेडिकल टीम ने एहतियात के तौर पर स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला में भेजी है। इधर, घटना में शामिल फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। इसके बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शरह बरौलिया गांव के जंगल में 17 सितंबर को हुई इस घटना का वीडियो 24 सितंबर को वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। यह भी पढ़ें- यूपी में बिहार के जमुई जैसा कांड; प्रेमी युगल से छेड़खानी और वीडियो बनाया, 1500 ऐंठने के बाद छोड़ा युवक और युवती की तलाश की गई और युवती की तहरीर पर चार नामजद व तीन आज्ञत य...