बदायूं, अगस्त 26 -- Badaun News: बदायूं, विधि संवाददाता। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 में चोट लगने के बाद युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने उस वक्त एसओजी में तैनात रहे पुलिस कर्मी और शराब सेल्समैन पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता ने इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष संख्या-9 सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस कर्मी समेत दोनों आरोपियों को तलब किया है।

मामले का विवरण वर्ष 2014 के नवंबर माह में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाइडिल के पास ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी नीतेश शर्मा पुत्र मंगलसेन शर्मा गंभीर हालत में रोड किनारे मिला था। आरोप है कि नीतेश के भाइयों ने उसकी पिटाई और रिवाल्वर से गोली चलाते हुए देख लिया था। नीतेश को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां...