बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: कस्बे में ब्लॉक गेट के सामने दोबारा अतिक्रमण होने से मिनी कुंभ मेला के दौरान जाम लगने की आशंका बढ़ गई है। दुकानदारों ने खोखे लगाकर ब्लॉक की दीवार के सामने रास्ता घेर लिया है। इसी मार्ग से ककोड़ा मेला जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 2017 में ब्लॉक गेट के सामने से सभी खोखे हटवाए गए थे, लेकिन अब फिर अतिक्रमण हो गया है। इसके अलावा प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के सामने बने यात्री शेडों पर भी कब्जा है। पुराने यात्री शेड को दुकानदारों ने घेर रखा है, जबकि वर्ष 2024 में बनवाए गए नए शेड पर टेंपो चालकों का कब्जा है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि मिनी कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जाम और आवागमन की परेशानी न झेलनी पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...