बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: म्याऊं। एक ओर प्रशासन जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दे रहा है, वहीं म्याऊं पुलिस चौकी में पानी की बर्बादी हो रही है। चौकी में लगी समरसेबल को चालू छोड़ दिए जाने से हर तीसरे दिन हजारों लीटर पानी मुख्य गली में बहकर बर्बाद हो जाता है। मामला दातागंज तहसील क्षेत्र के म्याऊं कस्बे का है। चौकी से निकलकर मुख्य गली में बहने वाला पानी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस रास्ते से सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में कस्बेवासी पैदल और दोपहिया वाहनों से गुजरते हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, गली में पानी भरने से गंदगी फैलती है। पैदल आने-जाने वाले लोगों के कपड़ों पर गंदे पानी के छींटे पड़ जाते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक पानी बहने से रास्ते पर फिसलन और गंदगी की स...