बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: गौशाला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास, स्वास्थ्य और संस्कार से जुड़े विषयों पर अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के सह व्यवस्थापक एवं वरिष्ठ कवि नरेंद्र मोहन गरल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें मोबाइल से दूर रखना जरूरी है। प्रधानाचार्य सुबोध शर्मा ने विद्यालय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वीरेंद्र सिंह, अंशिका, निधि, लक्ष्मी, अनुपम समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...