बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर हुए विवाद में भीमसेन की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में मंगलवार रात मोबाइल की किस्त को लेकर हुए विवाद में भीमसेन की हत्या कर दी गई थी। गांव निवासी अजीत का भीमसेन से किस्त जमा करने की बात पर विवाद हो गया था। कहासुनी बढ़ने पर अजीत ने भीमसेन पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिवाईज-मारपीट में जख्मी रिक्शा चालक की मौत वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतक के पुत्र गुलशन की तहरीर पर पुलिस ने अजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश...