बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: फार्म हाउस से मोटर का तार चोरी कर ले जा रहे एक आरोपी को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोटर का तार बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नौशेरा गांव में 10 अक्टूबर को फार्म हाउस से मोटर का तार चोरी करने का मामला सामने आया। नौशेरा निवासी धर्मेंद्र पुत्र श्रीपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई टिपेंद्र प्रसाद के फार्म हाउस से मोटर का तार चोरी कर ले जा रहे टीटू पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला सैय्यदगंज, कोतवाली बदायूं को चोरी के तार समेत पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।धर्मेंद्र की लिखित तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में टीटू के खिलाफ चोरी ...