Badaun News: मैरिज लॉन में बन रही नकली पोटाश के सैंपल फेल
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी ने 19 सितंबर को बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर खैरी गांव के समीप एक बंद लॉन में नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्ट्री का फंडाफोड़ किया था। जिला कृषि अधिकारी ने पुष्टि के लिये दो सैंपल प्रयोगशाला भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट आ गयी है।जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को प्राप्त प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के अनुसार पोटाश के दोनों नमूने फेल पाये गये हैं। जिला कृषि अधिकारी ने जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। इस मामले में शुरुआत में चार आरोपियों के खिलाफ बिल्सी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री और शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज उपलब्ध करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.