बदायूं, नवम्बर 18 -- झंडी पूजन के साथ मेले का शुभारंभ Badaun News: बदायूं, संवाददाता। रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा में ककोड़ देवी मंदिर से हवन-पूजन के बाद झंडी मेला स्थल पर पहुंची। मेला ककोड़ा में हवन के साथ ही झंडी पूजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला के साथ झंडी पूजन किया। इसके साथ ही मां गंगा का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक किया। ककोड़ देवी मंदिर के महंत ने गंगा तट तक झंडी स्थापित कर मेले का शुभारंभ किया। झंडी पूजन के साथ ही अब मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगेगी। यह भी पढ़ें- Badaun News: झंडी पूजन के साथ ककोड़ा मेले का शुभारंभगंगा घाट पर पूजा और सुरक्षा व्यवस्था मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे ककोड़ा देवी मंदिर से विधि-विधान से पूजित झंड...