बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। मेला ककोड़ा की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस बार झंडी पूजन से पहले ही सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए मेला प्रशासन ने कटरी में डेरा डाल लिया है। सुबह से शाम तक जिम्मेदार अधिकारी कटरी में कैंप कर रहे हैं। मेला प्रशासन का दावा है कि एक सप्ताह में मुख्य मार्गों का निर्माण पूरा होने के बाद बाकी तैयारियां भी जल्द पूरी की जाएंगी। मार्गों के निर्माण का रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पंचायत के सहायक अभियंता और अवर अभियंता रोजाना मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। यहां पर मुख्य मार्गों का कार्य जल्द पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।

झंडी पूजन से पहले तेज हुईं तैयारियां रूहेलखंड का मिनी कुंभ कह जाने वाले मेला ककोड़ा की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। मेला प्रशासन की ओर से तैयारियों के...