बदायूं, अक्टूबर 5 -- Badaun News: पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे विवाद में पशुशाला में सो रहे एक व्यक्ति को गांव के ही दो लोगों ने गोली मार दी। गोली सीने के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बरेली रेफर किया गया। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव का है। यहां निवासी देव सिंह यादव 50 वर्ष पुत्र बृजपाल बीती रात पशुशाला में सो रहे थे। सुबह करीब तीन बजे गांव के ही बाबा गीरेंद्र और उसके भाई सोफाली पर देव सिंह को गोली मारने का आरोप है। गोली सीने के पास लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ देव सिंह को पड़ोसी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर बरेली रेफर क...