बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाहर से दवाई लिखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने स्पष्ट रूप से सभी को निर्देशित किया है कि किसी भी चिकित्सक ने बाहर से दवाई लिखी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है। टीम ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक हर वक्त निगरानी करेगी कि कोई बाहर से तो दवाएं नहीं लिख रहा है। ऐसे में किसी ने बाहर से दवाई लिखी तो इसकी सूचना प्राचार्य तक भेजी जाएगी, ताकि प्राचार्य के स्तर से कार्रवाई की जा सके। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टर ऐसे हैं जिनको प्राइवेट मेडिकल स्टोरों से मोटी कमीशन मिलती है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर कुछ मेडिकल स्टोरों के संचालक तो हर वक्त डॉक्टरों के इर्द गिर्द घूमते हैं ताकि वह ज्यादा से ज्यादा दवाएं बाहर से...