बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव के निर्देशन में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत मेडिकल कॉलेज के ओपीडी परिसर में एमबीबीएस बैच-2022 के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्य ने कहा कि नशे का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर, का प्रमुख कारण है। पान मसाला, गुटखा एवं सुपारी जैसे उत्पादों के सेवन से मुख कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहने का लिया संकल्प, छात्राओं को स्वच्छता की भी दी जानकारी उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह व्यक...