Badaun News: मेड़ की मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव मरुआ के कुंवरपाल पुत्र नत्थू सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार की मीरा पत्नी किशनलाल ने उसके खेत की तरफ मिट्टी डाल दी थी। अगले दिन समय लगभग सात बजे जब उसने अपनी मेड़ की मिट्टी हटाई, तो इसी बात को लेकर किशनलाल व मौहर सिंह पुत्रगण नत्थू सिंह व मीरा पत्नी किशनलाल निवासी गण मरुआ जो उसी गांव के रहने वाले हैं, ने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से कुंवरपाल व उसकी पत्नी भगवान श्री के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.