बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: मूसाझाग। क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी किसान राजेश्वर पुत्र जवितराम यादव ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर उसके नवलपुर स्थित खेत की मेड़ काटकर करीब एक मीटर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि 25 अगस्त को आरोपी ने खेत की मेड़ काटने के साथ वहां खड़े शीशम के 11 पेड़ों की डालियां भी काट दीं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसान ने बताया कि खेत पर पहुंचने के बाद उसे मेड़ काटे जाने और जमीन पर कब्जे की जानकारी हुई। उसने घटना का विरोध किया तो आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ अभद्रता की और धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर खेत की मेड़ और जमीन की स्थिति स्पष्ट कराने के साथ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का क...