Badaun News: मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गए व्यक्ति को पीटा, प्रधान के बेटे पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गए व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बाला किशनपुर गांव का है। गांव निवासी धर्मपाल पुत्र हेत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कस्बा सहसवान स्थित ब्लॉक में सचिव के पास खड़े थे। इसी दौरान उनके गांव के प्रधान के बेटे राकेश पुत्र रामदास अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की बात को लेकर राकेश और उसके साथ आए दोनों लोगों ने धर्मपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.