Badaun News: मूसाझाग के पास पेड़ गिरने से लगा पांच किमी लंबा जाम
बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: बदायूं। बदायूं में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब 9 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
आपातकालीन स्थिति बदायूं-दातागंज रोड पर मूसाझाग गांव के निकट सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पेड़ उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। गनीमत रही कि कोई वाहन सीधे चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
यातायात बाधित इस जाम में कई डबल डेकर बसें, प्राइवेट बसें, ट्रक और छोटे वाहन फंसे रहे। यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.