Badaun News: मुड़िया सराय के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा। एमएफ हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से मुड़ियादुरे गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। दो युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी। हादसा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित मुड़िया सराय गांव के पास हुआ। थाना व नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर छह के रहने वाले कुलदीप 25 वर्ष पुत्र ओंकार और वार्ड नंबर चार के रहने वाले संजीव सागर 26 वर्ष पुत्र सियाराम बाइक से मुड़ियादुरे गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। जैसे ही वह मुड़िया सराय के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.