Badaun News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 691 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
बदायूं, सितम्बर 19 -- Badaun News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे रीति-रिवाज के साथ 691 जोड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बनकर दांपत्य जीवन में प्रवेश कर गये। समारोह स्थल पर सुबह से समापन तक उत्सव का माहौल बना रहा। सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं एवं अंबियापुर में किया गया। बदायूं में आयोजित कार्यक्रम मे 408 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए एवं मुस्लिम 21 जोड़ों का निकाह हुआ। कुल 429 का विवाह सम्पन्न हुआ। अंबियापुर में आयोजित समारोह में 255 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए एवं मुस्लिम सात जोड़ों का निकाह हुआ। जनपद में कुल 691 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। दोनों आयोजन स्थान पर मुख्य अथिति केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने नव विवाहित जोड़ों को आर्शीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.