Badaun News: मारपीट का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। कस्बे के वार्ड संख्या सात स्थित शिव मंदिर के पास सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कस्बे के वार्ड संख्या 11 निवासी अमर पुत्र रामभजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो की पड़ताल कर उसमें दिखाई दे रहे अन्य युवकों की भी पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में शामिल सभी लोगों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.