Badaun News: मारपीट और धमकी पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: बदायूं। जरीफनगर के गांव शेखूपुरा निवासी बहोरीलाल पुत्र हुलाशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जून की शाम वह अपने भाई देशराज के साथ पड़रिया चौराहे पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पड़रिया निवासी लालसिंह, नेमसिंह पुत्रगण चन्द्रपाल व शंकर पुत्र जानकी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में बहोरीलाल के सिर और शरीर तथा उनके भाई देशराज के हाथ और पैर में चोटें आईं।10 जुलाई को आरोपियों ने फिर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Badaun News: बेटे से मारपीट में तीन भाइयों पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Balrampur News: जमीन विवाद में बुजुर्ग व बेटे पर हमला यह भी पढ़ें- Balrampur News: जमीनी विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.