बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, संवाददाता। कस्बे के वार्ड नंबर छह में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत एक हल्की बारिश में ही उजागर हो गई है। महज दो महीने पहले वार्ड में आसपास की सड़कें तो बना दी गईं, लेकिन एक मुख्य रास्ते का निर्माण छोड़ दिया गया। इस वजह से यहां मामूली बरसात में जलभराव हुआ और लोगों को नालों से उफनकर आई गंदगी के बीच जाना हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि महज दो महीने पहले ही वार्ड नंबर छह में आसपास की अन्य सड़कों का निर्माण कराया गया था, लेकिन इस रास्ते का निर्माण नहीं हो सका। नई सड़क न बनने के कारण इस रास्ते का लेवल नई बनी सड़कों और आसपास के इलाकों से काफी नीचा हो गया है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: दो दशकों से विकास से उपेक्षित वार्ड नंबर 14 के लोग इसके चलते, थोड़ी सी बारिश होते ही ढलान के कारण आसपास का पानी इसी ख...