बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: उसावां। कस्बे के वार्ड संख्या 11 निवासी कटोरी देवी 60 वर्ष पत्नी श्यामपाल की विषाक्त पदार्थ के सेवन से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।बुधवार सुबह कटोरी देवी ने घर में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले इलाज के लिए अलापुर ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर...