बदायूं, अगस्त 21 -- Badaun News: महिला से मारपीट, जातिसूचक गाली देने, घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर बिनावर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के बिलहत गांव का है। गांव निवासी मोर सिंह पुत्र कुंवरपाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुड्डू वर्मा , हरि शंकर और अनीता वर्मा पत्नी गुड्डू वर्मा गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि तीनों पीडित के अनुसूचित जाति से होने और कमजोर होने की जानकारी के बावजूद अक्सर परेशान करते हैं। यह भी पढ़ें- Barabanki News: घर में घुसकर मारपीट, हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज सात मई की शाम गांव में अमित पुत्र प्रेमपाल की शादी थी। कुआंवारा की रस्म में परिवार और रिश्तेदार रुपये लुटाते हुए जा रहे थ...