बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही राजू यादव पुत्र ओमपाल पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, 18 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। पति व सास किसी कार्य से बाहर गये हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे चारपाई पर पटककर मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके कान का कुंडल और नाक की लौंग तथा उसकी बेटी की पाजेब निकालकर फरार हो गया। सीओ बिसौली अशुंमन श्रीवास्तव ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...