बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। महिला से छेड़छाड़, जबरन खींचने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में चाकू दिखाकर ट्यूबवेल की कोठरी में ले जाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: खेत की मेड़ तोड़ने, हत्या की धमकी में चार पर मुकदमा घटना का विवरण अलापुर थाना क्षेत्र के गांव एक गांव की रहने वाली महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 30 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वह जंगल में घास काटने गई थीं। आरोप है कि गांव म्याऊं होली चौक के पास का रहने वाले दुर्गपाल ने रास्ते में पीछे से पकड़ लिया और बदनीयती से दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाया, बाल पकड...