Badaun News: महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसएसपी से शिकायत
बदायूं, अक्टूबर 18 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव बाजपुर की रहने वाली महिला ने गांव के ही दबंगों से परेशान होकर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर की रहने वाली आसमा पत्नी मिस्टर ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग और गांव के कुछ दबंग व्यक्ति उसे व उसके रिश्तेदारों को लगातार परेशान कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति की ओर से 112 नंबर पर झूठी सूचना देकर बार-बार उसके घर पुलिस भेजी जा रही है, जिससे उसका परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है।महिला ने बताया 10 सितंबर को कोतवाली में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे से रंजिश मानते हुए कि उनको गंभीर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.