बदायूं, अगस्त 17 -- Badaun News: बदायूं। शहर के महिला अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला वहां बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और हंगामा शुरू कर दिया। मामला सोमवारदोपहर पौने चार बजे के आसपास का है। जानकारी के अनुसार महिला अपना बैग लेकर आई थी और टंकी पर चढ़ गई। लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बातचीत शुरू की। इस दौरान महिला ने ऊपर से दो बार पथराव करने का भी प्रयास किया। महिला पानी की टंकी पर क्यों चढ़ी इसकी चजह अभी पता नहीं चल पाई है। महिला एसएसपी को को मौके पर बुलाने पर अड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन की ओर से उससे बात कर उसे नीचे उतारने का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...