बदायूं, सितम्बर 10 -- Badaun News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध विधिक सहायता और सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रभा सिंह ने महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वह विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग से सहायता लेने की अपील की। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की समस्याएं सुनकर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श भी दिया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य के स...