Badaun News: महाराणा प्रताप चौक पर श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ दीप महायज्ञ
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा, बदायूं के तत्वावधान में आयोजित 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ के पांचवें दिवस महाराणा प्रताप चौक पर दीप महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को नमन करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए गए और सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पावन अनुष्ठान केवल दीपकों का प्रज्ज्वलन नहीं, बल्कि हमारे भीतर सोए सांस्कृतिक स्वाभिमान, सामाजिक समरसता और अखंड राष्ट्र चेतना को जागृत करने का महाअभियान है।
महाराणा प्रताप के साहस और स्वाभिमान को किया याद उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने भारतमाता की आन, बान और शान के लिए घास की रोटियां खाना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.