Badaun News: महाराज दक्ष प्रजापति जयंती पर निकाली शोभायात्रा
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: इस्लामनगर, संवाददाता। कस्बे में प्रजापति समाज ने महाराज दक्ष प्रजापति जयंती पर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने दक्ष प्रजापति प्रतिमा का अनावरण किया। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं भाजपा नेता डीके भारद्वाज ने महाराज दक्ष की प्रतिमा का पूजा- आरती कर संयुक्त रूप से बहजोई बस स्टैंड रोड से किया। शोभायात्रा में काली अखाड़ा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ शिवलिंग झांकी, महाराज दक्ष प्रजापति, चाक चलाता कुम्हार की झांकी शामिल थी। शिव तांडव रोड शो, भक्त सेना रोड शो में युवा डीजे पर नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई बहजोई बस स्टैंड पर पहुंच कर संपन्न हुई। चंदौसी की भाजपा नेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.