बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: मूसाझाग, संवाददाता। थाने के निकट स्थित शाक्य मुनि विहार जूनियर हाईस्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मलेशिया और सिंगापुर से आई डॉक्टरों की टीम ने आयुर्वेदिक और एक्यूपंक्चर पद्धति के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की। शिविर में करीब 15 गांवों के 900 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।वेलफेयर सोसाइटी बदायूं और फो ग्वांगशन टेंपल दिल्ली के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर में डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें उपचार दिया। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बच्चों को साफ-सफाई रखने और स्वच्छता की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के कृपा शंकर आचार्य और उनकी टीम ने शिविर में पहुंच...