बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ओवरब्रिज पर यातायात गुरुवार से शुरू हो गया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। पुल करीब महीने भर से बंद था, जिससे लोग परेशान थे। शहर में ओवरब्रिज पर करीब महीने भर से मरम्मत कार्य जारी था, जो कि अब पूरा हो गया है। गुरुवार के लिये पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नरेश कुमार ने बंद पुल चालू करा दिया। पुल के चालू होने से लोगों को अब अंडरपास एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से नहीं गुजरना पड़ेगा। अब हर रोज लगने वाले जाम से भी निजात मिल जायेगी। पुल बंद होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Orai News: दो महीने बाद खुला पुराना यमुना पुल, दोनों ओर एक हफ्ते में हटेगा अतिक्रमण एक्सईएन ने बताया कि पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण ...