बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सांसद, विधानसभा सदस्य, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने कहा कि 18 जुलाई को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन की आलेख्य सूची प्रकाशित करने के बाद शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई को किया जायेगा। बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों का समाधान कर उनको समाहित करने के निर्देश दिये हैं। यह भी पढ़ें- मतदेय स्थलों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक, आज होगा प्रकाशन उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में स...