बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से रवाना होंगी। शुक्रवार 23 अक्तूबर को जिले के 10 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक हुई। पुलिस नोडल अधिकारी डॉ. हृदेश कठेरिया ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को बताया गया कि पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को सुबह नौ बजे जिला निर्वाचन कार्यालय से रवाना होंगी। सभी मतदान केंद्रों पर समय से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। ब...