Badaun News: मझिया रोड पर खनन ट्राली में घुसी एसडीएम लिखी बोलेरो
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बदायूं/मूसाझाग। मझिया बाईपास पर बुधवार देर रात खनन की मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से एसडीएम लिखी बोलेरो जा घुस गई। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। बोलेरो एसडीएम सदर की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंडी समिति की ओर से मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक की नजर कार पर लिखे एसडीएम शब्द पर पड़ी तो वह घबरा गया। वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागने लगा। कार चालक ने पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार पीछे से ट्राली में जा घुसी। घटना के समय एसडीएम गाड़ी में मौजूद नहीं थे। ट्रैक्सी परमिट की बोलेरो के बारे में बताया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.