बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं शहर से सटे गांव मझिया में कई दिनों से बुखार फैला हुआ है। बुखार की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। गांव में दो दिन के अंदर तीन की मौत होने के बाद बुखार को लेकर गांव में दहशत है। इधर, तीन मौतों के बाद भी स्वास्थ्य महकमे ने गांव में बुखार पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इससे गांव वालों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मझिया गांव निवासी अरविंद की चार वर्षीय पुत्री प्रिया और संजीव की 11 वर्षीय निशा को चार दिन पहले बुखार आया था। इसके अलावा गांव के ही 60 वर्षीय नेतराम को सात दिन से बुखार आ रहा था। नेतराम के परिजन उसको इलाज के लिए अलापुर ले गए, जहां रिश्तेदारी में उसका इलाज चल रहा था। इधर, प्रिया और निशा को शहर के ही निजी चिकित्सक के यहां दिखाया जा रहा था। द...