Badaun News: मजदूर सम्मेलन की अनुमति न देने पर कांग्रेस खफा
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: ककराला में मजदूर सम्मेलन की अनुमति न देने की कांग्रेस ने निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि एसडीएम सदर को 15 अक्टूबर को ककराला बाजार में मजदूर सम्मेलन करने की अनुमति मांगी थी।सम्मेलन में राजमिस्त्रियों, बेलदारों, पेंटरों, प्लंबरों समेत भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा होनी थी।लेकिन एसडीएम ने पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की संस्तुति न किये जाने का हवाला देते हुए प्रस्तावित मजदूर सम्मेलन की अनुमति नहीं दी।उन्होंने मजदूर सम्मेलन की प्रशासनिक अनुमति नहीं दिए जाने पर कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा के एजेंट के बतौर काम कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बारे में वह डीएम और एसएसपी से वार्ता करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.