बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। चोरी और ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले में मजदूर की जेब से 33 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि दूसरे मामले में एक ई-रिक्शा चालक को नशीला जूस पिलाकर उसका वाहन ले आरोपी फरारा हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी अरविंद पुत्र श्याम बिहारी का है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को वह कासगंज से मजदूरी कर करीब 33 हजार रुपये लेकर रोडवेज बस से बदायूं पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: रोडवेज बस से उतरते ही मजदूर की जेब साफ करने वाला गिरफ्तार आरोप है कि अंबेडकर पार्क तिराहे पर बस से उतरते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। घटना की जानका...